भजन गायक से अभिनेता बने अनूप जलोटा (Anup Jalota) का नया अंदाज अच्छे अच्छे रैपर को टक्कर दे रहा है. जसलीन मथारू (Jasleen Matharu) ने जलोटा संग अपनी अपकमिंग फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' ( Vo Meri Student Hai) का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेय किया है. वीडियो में अनुप जलौटा रैपर बन कर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. गाने का वीडियो शेयर करते हुए जसलीन ने लिखा अनूप जब रैप करेंगे कितना मजा आएगा. फैंस अनुप जलोटा के इस अंदाज पर खूब रिएक्शन दे रहे हैं. आपको बता दें जसलीन संग अनूप जलोटा की फिल्म 'वो मेरी स्टूडेंट है' 7 मई को एमएक्स प्लेयर (Mxplayer) पर रिलीज होगी.