चीन के अरबपति जैक मा का Ant group एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल चीनी रेगुलेटर्स ने कंपनी को कारोबार में सुधार करने और रेक्टिफिकेशनल प्लान बनाने पर जोर दिया है. Ant group पर गवर्नेंस मैकेनिज्म की कमी का हवाला देते हुए प्रतिद्वंदियों को बाहर किए जाने का भी आरोप लगा है. गौरतलब है कि बीते दिनों Ant group के 37 अरब डॉलर के IPO में लिस्टेड होने पर भी रोक लगी थी.