अमेरिका के डिजिटल रीडिंग (Digital Reading) प्लेटफॉर्म Epic के बाद अब Byju's ने सिंगापुर के ग्रेट लर्निंग (Great Learning) के अधिग्रहण (acquisition) की घोषणा की है. ऑनलाइन एजुकेशन प्रोवाइडर कंपनी Byju's ने बताया कि उसने 60 करोड़ डॉलर में अपस्किलिंग प्लेटफॉर्म ग्रेट लर्निंग (Great Learning) को टेकओवर किया है. साथ ही बताया कि इसमें 40 करोड़ डॉलर का अतिरिक्त निवेश किया जाएगा.
हालांकि, ग्रेट लर्निंग बायजूस समूह के तहत एक स्वतंत्र इकाई के रूप में काम करना जारी रखेगा. ग्रेट लर्निंग का नेतृत्व इसके संस्थापक और सीईओ मोहन लखमराजू और सह-संस्थापक हरि नायर और अर्जुन नायर करते रहेंगे. बायजूस की योजना दुनिया भर में सभी कैटेगरी में अपनी शिक्षा सेवाओं का विस्तार और कंपनी का तेजी से विकास है.