गूगल के सितारे गर्दिश में दिख रहे हैं. अब टेक्सास के अटॉर्नी जनरल केन पैक्सटन ने गूगल के खिलाफ एक याचिका दायर कर आरोप लगाया है कि ऑनलाइन विज्ञापन क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा खत्म करने के लिए कंपनी अवैध तरीका अपना रही है. गूगल के खिलाफ दायर यह दूसरी याचिका है इससे पहले अमेरिका के न्याय मंत्रालय ने अक्टूबर में कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. गूगल पर दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन के तौर पर अपनी ताकत के गलत इस्तेमाल का आरोप लगाया गया है. आपको बता दें कि गूगल को विज्ञापनों के जरिए सबसे ज्यादा राजस्व मिलता है.