ममता को एक और झटका, TMC विधायक मुनीर-उल-इस्लाम बीजेपी में शामिल
Updated : May 29, 2019 17:52
|
Editorji News Desk
टीएमसी चीफ और प.बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बीजेपी की ओर से लगातार झटके पर झटका लग रहा है. बुधवार को टीएमसी का एक और विधायक बीजेपी में शामिल हो गया. बीजेपी महासचिव और प.बंगाल बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में टीएमसी विधायक मुनीर उल इस्लाम ने बीजेपी का दामन थामा. उनके साथ TMC के वरिष्ठ नेता गदाधर हाजरा, मोहम्मद आसिफ इकबाल और निमई दास ने भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की. बीजेपी का दावा है कि अगले कुछ दिनों में तृणमूल के 6 और एमएलए भाजपा से जुड़ने वाले हैं. बता दें कि मंगलवार को टीएमसी के दो विधायक और बंगाल के 50 पार्षद भाजपा में शामिल हुए थे।
Recommended For You