केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन का आज 19वां दिन है. किसानों की भूख हड़ताल शुरू हो गई है. वे आज शाम 5 बजे तक भूख हड़ताल पर रहेंगे. दिल्ली के अलग-अलग नाकों पर किसान संगठन धरनास्थल पर ही अनशन कर रहे हैं. 25 संगठनों के लोग सिंघु बॉर्डर, 10 संगठनों के टिकरी बॉर्डर और 5 संगठनों के यूपी बॉर्डर पर धरना दे रहे हैं. किसानों की मांग है कि बैठकों में खुद पीएम मोदी को सामने आना चाहिए, ताकि किसानों की समस्या सुनी जाए और सीधे कानूनों को रद्द कर दिया जाए.