एक इंटरव्यू के दौरान अंकिता लोखंडे(Ankita Lokhande) ने खुलासा किया कि एक रोल देने के लिए फिल्म प्रोड्यूसर ने उनके साथ कॉम्प्रोमाइज़ करने की बात सामने रखी थी
अंकिता ने बताया, 'बहुत पहले मैं जब छोटी थी तो मुझे साउथ फिल्म के लिए बुलाया गया था. वहां एक आदमी ने मुझे कमरे में बुलाया और कहा कि अंकिता हम आपसे कुछ पूछना चाहते हैं. मेरे पूछने पर वह बोले, 'आपको कॉम्प्रोमाइज करना पड़ेगा.'
अंकिता ने आगे बताया, 'जब टीवी इंडस्ट्री में नाम कमाने के बाद मैं फिल्मों में दोबारा आई तो एक बार फिर से मुझे कास्टिंग काउच का सामना करना पड़ा. तब मेरा सामना एक बड़े एक्टर से हुआ. जब मैं उनसे मिली और हाथ मिलाया तो मैं काफी अन्कम्फ़र्टबल हो गई थी और तभी मैंने अपना हाथ खींच लिया था. मैंने अजीब सा महसूस किया. इंडस्ट्री में हर कोई उस बड़े एक्टर को जानता है. मुझे जैसे ही वो वाइब्स एक्टर से मिली तब मैं समझ गई कि अब मेरा यहां कुछ नहीं होगा'