ऐक्ट्रेस अनीता हसनंदानी (Anita Hassanandani) ने फरवरी में बेटे के जन्म के बाद से काम से ब्रेक ले रखा है. इन दिनों वो बेटे आरव को संभाल रही हैं और उसके साथ खूब इंजॉय कर रही हैं. इस बीच अनीता अपने वर्कआउट का भी ध्यान रखती हैं. इसका एक वीडियो अनीता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है. जिसमें वो आरव को खिलाते-खिलाते वर्कआउट कर रही हैं. इस फनी वीडियो शेयर करते हुए अनीता ने लिखा, 'वर्कआउट करने का कोई एक सही रास्ता नहीं है, जब तक कि आप खुश और ऐक्टिव हैं. आपको कहीं न कहीं से तो स्टार्ट करना ही होगा.' फैंस से लेकर सेलेब्स तक अनीता के इस वीडियो पर खूब कमेंट कर रहे हैं.