एक खिलाड़ी पूरी विरोधी टीम पर भारी कैसे पड़ सकता है...इसका सबसे बेहतर उदाहरण 1999 में दिल्ली के फिरोजशाह कोटला पर खेला गया भारत-पाकिस्तान टेस्ट मैच था... इस मैच में अनिल कुंबले ने अकेले पूरी पाकिस्तानी टीम का शिकार कर भारत की जीत की स्क्रिप्ट लिखी थी... कुंबले ने इस मैच की दूसरी पारी में सभी 10 विकेट अपने नाम किए और टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा कमाल करने वाले इंग्लैंड के जिम लेकर के बाद दुनिया के दूसरे गेंदबाज़ बने. पाकिस्तान को 212 रन से पस्त करने वाले कुंबले के इस प्रदर्शन को परफेक्ट 10 का नाम दिया गया.