एक्टर अनिल कपूर ने ओलम्पिक मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा की बायोपिक के बंद होने की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है. एक न्यूज रिपोर्ट में बताया गया कि यह फिल्म बंद हो गई है, जिस पर अब अनिल कपूर ने ट्वीट कर सफाई दी है. वेबसाइट ने दावा किया है कि अभिनव बिंद्रा की बायोपिक ठंडे बस्ते में चली गई है और अनिल कपूर व हर्षवर्धन नई फिल्म 'थार' पर फोकस कर रहे हैं. अनिल कपूर ने न्यूज का लिंक शेयर करते हुए लिखा, 'यह सच नहीं है।. अपना सोर्स चेक करो.'