भारत में मौतों के बेतहाशा मामले चिंता बढ़ाने वाले, असल आंकड़े सामने लाए सरकार: WHO

Updated : May 11, 2021 07:30
|
Editorji News Desk

भारत में कोविड (Covid-19) के हालात को लेकर अब WHO की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन (Saumya Swaminatahan) ने बड़ी बात कही है. सौम्या ने कहा कि देश में संक्रमण और मौत के मामले बेहद परेशान करने वाले हैं. 

स्वामीनाथन ने सरकार से कहा है कि वो संक्रमण और मौत की असल संख्या को सामने लाए. एएनआई के साथ बातचीत के दौरान स्वामीनाथन ने कहा कि हेल्थ मेट्रिक्स एंड इवेल्यूएशन की ओर से अगस्त तक 10 लाख की संभावित मौतों का प्रोजेक्शन फिलहाल मौडूद मॉडल्स और डेटा पर आधारित है और इसमें बदलाव हो सकता है.

यह भी पढ़ें | कोरोना के 'इंडियन वैरिएंट' की घातक और मारक रफ़्तार, WHO ने किया 'वैश्विक चिंता' के रूप में कैटिगराइज

इसके साथ ही WHO की टेक्निकल लीड ने एक प्रेस ब्रीफिंग के जरिए बताया कि पिछले साल भारत में कोरोना वायरस के जिस स्ट्रेन की पहचान हुई, वो दुनिया भर में चिंता का विषय बना हुआ है.दरअसल B.1.617 वैरिएंट वायरस का चौथा ऐसा स्ट्रेन बन गया है जिसे वैश्विक चिंता के रूप में कैटेगराइज किया गया है.

इसके साथ ही स्वामीनाथन ने जीनोम सीक्वेंसिंग का मामला भी उठाया और कहा कि डेटा को लेकर जारगरूरकत जरूरी है क्योंकि उसके बिना सही नीतियां नहीं बन पाती और लोग सिर्फ कोविड नहीं बल्कि दूसरी बीमारियों की वजह से भी मर रहे हैं, क्योंकि उन्हें हेल्थकेयर  सही वक्त पर नहीं मिल पा रही है.

यह भी पढ़ें | राहत की खबर: 24 घंटे में 3.29 लाख नए कोरोना केस, 3.56 लाख ठीक हुए

coronavirus casesWHOCOVID-19Saumya Swaminatahan

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?