एक्ट्रेस अंगिरा धर (Angira Dhar) एक्टर-डायरेक्टर आनंद तिवारी (Anand Tiwari) के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं. इस बात की जानकारी कपल ने सोशल मीडिया पर फैंस को दी है. अंगीरा ने कपल अपनी शादी की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया कि दोनों ने 30 अप्रैल को शादी की थी.
कपल ने शादी की दो तस्वीरें शेयर की हैं, पहली तस्वीर में अग्निकुंड के सामने बैठे अंगिरा और आनंद एक दूसरे की आंखों में देख रहे हैं, तो वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों का थाल से स्वागत होता दिख रहा है.
उन्होंने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, 30 मई को मैंने और आनंद ने अपनी दोस्ती को परिवार वालों और खास दोस्तों की मौजूदगी में शादी में बदल दिया था. जीवन में धीरे-धीरे हमारे चारों तरफ अनलॉक हो रहा है, तो हम भी अपनी खुशी आपके साथ अनलॉक कर रहे हैं.
तस्वीरों में लाल साड़ी में अंगिरा धर और शेरवानी में आनंद तिवारी काफी जच रहे हैं. दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. फैंस से लेकर सेलेब्स तक कपल को बधाई दे रहे हैं.