इंग्लैंड क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन एशियाई धरती पर किसी टेस्ट मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले सबसे उम्रदराज गेंदबाज बने. उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में छह विकेट लिए और इस दौरान उनकी उम्र 38 साल 176 दिन थी. उन्होंने सर रिचर्ड हेडली का वो रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने एशियाई धरती पर ये कमाल 37 साल 144 दिन की उम्र में किया था. बता दें कि एंडरसन ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 29 ओवर में 40 रन देकर 6 विकेट हासिल किये.