आनंद महिंद्रा ने निभाया अपना वादा, इन खिलाड़ियो को तोहफे में दी 'महिंद्रा थार'

Updated : Apr 02, 2021 17:33
|
Editorji News Desk

ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक टेस्ट जीत के बाद टीम इंडिया के 6 युवा खिलाड़ियों को महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी के मालिक आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने उनके शानदार खेल के लिए नई नवेली थार (Mahindra Thar) गिफ्ट करने का वादा किया था. टी नटराजन और शार्दुल ठाकुर को किया वादा आनंद महिंद्रा ने पूरा कर दिया है. तो नटराजन ने भी गाबा टेस्ट में पहनी अपनी जर्सी ऑटोग्राफ के साथ बतौर रिटर्न गिफ्ट उन्हें भेजा. नटराजन ने लिखा- मैं श्री आनंद महिंद्रा के प्रति बहुत आभार प्रकट करता हूं, मेरी यात्रा और उसकी सराहना के लिए धन्यवाद. क्रिकेट के प्रति आपके प्यार को देखते हुए गाबा टेस्ट की जर्सी आपको भेंट कर रहा हूं.

वहीं शार्दुल ठाकुर ने ट्वीट किया- नई महिंद्रा थार आ चुकी है, महिंद्रा कंपनी ने इसे जबरदस्त तरीके से बनाया है. मैं इस एसयूवी को ड्राइव करके काफी खुश हूं. एक बार फिर से श्री आनंद महिंद्रा और प्रकाश वाकंकर जी का शुक्रिया जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया टूर पर हमारे योगदान को सराहा.

t natarajanpromiseShardul ThakurAnand MahindraIndia vs Australia

Recommended For You

editorji | खेल

क्या जसप्रीत बुमराह भी लेंगे टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास? तेज गेंदबाज ने खुद कर दिया क्लियर

editorji | खेल

हार्दिक तुम इसके हकदार हो... खलनायक से नायक तक का सफर, याद रखी जाएगी ऐसी वापसी

editorji | खेल

विराट कोहली ने जसप्रीत बुमराह को बताया दुनिया का आठवां अजूबा, बोले- उन्हें राष्ट्रीय धरोहर घोषित कर दो

editorji | खेल

'15 साल में रोहित को इतना इमोशनल कभी नहीं देखा', विराट ने किया 'हिटमैन' को लेकर बड़ा खुलासा

editorji | भारत

Victory Parade: टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के दौरान कई फैंस घायल! ये मंजर आपको हिलाकर रख देगा, Video