Army Helicopter Crash: जम्मू-कश्मीर के पटनीटॉप (Patnitop) में मंगलवार सुबह सेना के हेलिकॉप्टर क्रैश हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गई है. भारतीय सेना (Indian Army) की नॉर्दर्न कमांड के प्रमुख जनरल जोशी ने दुर्घटना में मरने वाले पायलटों - मेजर रोहित कुमार और और मेजर अनुज राजपूत के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है. हादसे की कुछ तस्वीरें भी आई हैं, जो ये बयां कर रही हैं कि ये क्रैश कितना खतरनाक था.
सेना ने एक आधिकारिक ब्यान जारी कर बताया है कि मंगलवार सुबह एक ट्रेनी फ्लाइट के दौरान सेना का हेलीकॉप्टर उधमपुर के शिवगढ़ धार इलाके में क्रैश हो गया. इस दुर्घटना में हेलीकाप्टर के पायलट और को-पायलट गंभीर रूप से घायल हुए थे, उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया था लेकिन उनकी मौत हो गई. बताया गया है कि ये हादसा खराब मौसम के चलते हुआ.