'BIG-B' का ट्विटर अकाउंट हैक, DP पर लगाई इमरान खान की तस्वीर
Updated : Jun 11, 2019 07:49
|
Editorji News Desk
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट सोमवार रात को हैक हो गया. हैकरों ने अमिताभ बच्चन के प्रोफाइल फोटो को बदलकर उसकी जगह पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की तस्वीर लगा दी है. हैकरों ने अमिताभ के बायो को बदल कर उसमें लव पाकिस्तान लिख दिया. हालांकि, कुछ ही देर बाद अकाउंट अपनी पुरानी स्थिति में वापस आ गया और हैकर्स द्वारा किए गए ट्वीट हटा दिए गए. कथित रुप से तुर्की के हैकर ग्रुप ने अकाउंट हैक करने का दावा किया है. मुंबई पुलिस के मुताबिक साइबर यूनिट इस मामले की जांच कर रही है.
Recommended For You