होली का त्यौहार भले ही चला गया है लेकिन अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अब भी इसके खुमार में हैं. अमिताभ बच्चन ने इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा (Anushka Sharm) और उनके पति विराट कोहली (Virat Kohli) पर एक चुटकला शेयर किया है. कलरफुल स्वेटशर्ट में अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, 'रंग अभी तक उतरा नहीं, और त्यौहार के चुटकुले बंद नहीं हुए.
अनुष्का और विराट का सम्मान करते हुए.' अमिताभ ने आगे लिखा, English: अनुष्का has a huge apartment.हिंदी: अनुष्का के पास विराट खोली है. बिग बी के इस चुटकले पर फैंस खूब रिएक्शन दे रहे हैं.