नेपाल और श्रीलंका में भी BJP की सरकार बनाएंगे अमित शाह: बिप्लब देब का दावा

Updated : Feb 15, 2021 08:26
|
Editorji News Desk

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब एक बार फिर अपने बयान से विवाद में घिर गए हैं . बड़बोले बिप्लव ने कहा कि भाजपा की योजना न सिर्फ देश में बल्कि पड़ोसी देशों में भी पार्टी का विस्तार करने की है. अगरतला में भाजपा के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह की नेपाल और श्रीलंका में भी भाजपा की सरकार बनाने की योजना है. बिप्लब ने दावा किया है कि साल 2018 में त्रिपुरा विधानसभा चुनाव की तैयारी के दौरान अमित शाह ने ये बातें कही थी. उस दौरान शाह BJP अध्यक्ष थे. बिप्लब देब के मुताबिक भाजपा के उत्तर-पूर्व जोनल सचिव अजय जम्वाल ने अमित शाह से पूछा था कि BJP की सरकार कई राज्यों में बन गई है अब क्या योजना है...जिसके जवाब में शाह ने कहा था कि हमें श्रीलंका और नेपाल में सरकार बनाने के लिए पार्टी का विस्तार करना है .

बिप्लबदेबTripura CMअमित शाहत्रिपुराNepalSri Lankaश्रीलंकानेपालAmit Shah

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'