चुनाव से पहले बंगाल में बीजेपी परिवर्तन यात्रा निकाल रही है, इसी कड़ी में गुरुवार को जेपी नड्डा और अमित शाह ने भी ऐसी यात्राएं शुरू कीं. इस दौरान कूचबिहार में शाह ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए ममता सरकार पर हल्ला बोला. अमित शाह ने कहा कि बंगाल में बीते 10 साल में कुछ नहीं हुआ है, आप हमें मौका दीजिए हम सोनार बांग्ला बनाएंगे जहां गरीबी और बेरोजगारी नहीं होगी. शाह ने जय श्री राम को लेकर कहा कि चुनाव खत्म होते होते ममता बनर्जी भी ये नारा लगाने लगेंगी. तो वहीं घुसपैठ को लेकर उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो हम ऐसा बंगाल बनाएंगे जहां आदमी तो क्या परिंदा भी घुसपैठ नहीं कर पाएगा.