केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के बीजापुर का दौरा करेंगे. इस दौरान वे शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे साथ ही घायल जवानों से मुलाकात भी करेंगे. शाह के इस दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
जानकारी के मुताबिक अपने दौरे के दौरान शाह एक उच्च स्तरीय बैठक में भी शामिल होंगे जिसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा आईबी, सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. इस दौरान वारदात को लेकर हुई चूक पर मंथन किया जाएगा, साथ ही आगे की रणनीति पर भी चर्चा होगी.
यह भी पढ़ें | बीजापुर में 12 से 20 नक्सली मारे गए, माओवादी ट्रैक्टरों में लाद ले गए अपने घायल और मृतक साथी