जम्मू कश्मीर में विकास (Develpment Work In Jammu Kashmir) कार्यों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit shah met senior officers at Home Ministry) ने जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर समेत कई सीनियर अफसरों के साथ एक हाई प्रोफाइल बैठक की. इस बैठक में केंद्रीय मंत्री ने पाक अधिकृत कश्मीर, पश्चिमी पाकिस्तान और कश्मीर से जम्मू आए सभी शरणार्थियों को जल्द से जल्द शरणार्थी पैकेज मुहैया कराने का निर्देश दिया. केंद्रीय गृहमंत्री ने जम्मू कश्मीर में चल रहे विकास कार्यों पर भी खुशी जाहिर
की और कोविड वैक्सीनेशन के तहत चल रहे कामों की भी समीक्षा की.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमित शाह ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास मोदी सरकार की पहली प्राथमिकता में से एक है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की 90 फीसदी योजनाएं पूरी जम्मू कश्मीर में फैल चुकी हैं.इसके साथ ही गृहमंत्री ने मनरेगा का दायरा बढ़ाने और किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ किसानों तक पहुंचाने को सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए