शाह का दावा- बंगाल की पहले चरण की 30 में से 26 सीटें जीतेंगे, ममता बोलीं- 30 की 30 ही बोल देते

Updated : Mar 28, 2021 17:54
|
Editorji News Desk

बंगाल और असम चुनाव में पहले चरण के मतदान के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने जीत का बड़ा दाव किया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी बंगाल में 200 से ज्यादा सीटों के साथ सरकार बनाएगी. साथ ही कहा कि असम में जितनी सीटें हमारे पास हैं, उससे भी ज्यादा सीटों के साथ हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे. शाह बोले पहले फेज की 30 में से 26 सीटों और असम में 47 में से 37 सीटों पर कमल खिलेगा. शाह के बंगाल को लेकर किए दावे का जवाब ममता बनर्जी ने दिया. ममता बोलीं कि केवल 26 ही क्यों वो 30 की 30 सेटों पर ही जीत का दावा क्यों नहीं कर देते. ममता बोलीं कि वो किसी तरह का अनुमान नहीं लगाएंगी और यह जनता का फैसला है, जो मतगणना के बाद ही पता चलेगा.

Amit ShahBengal assembly electionmamta banarjeeWin

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'