इंडोनेशिया के विडोडो ने जीत का दावा किया, प्रतिद्वंद्वी ने नतीजे को नकारा

Updated : Apr 19, 2019 13:41
|
Editorji News Desk
इंडोनेशिया के जोको विडोडो ने बृहस्पतिवार को दुनिया के तीसरे बड़े लोकतंत्र के प्रमुख के तौर पर अपनी जीत सुनिश्चित बताते हुए शांति की अपील की, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सुबिआंतो नतीजों को नकार रहे हैं. विडोडो ने कहा कि दुनिया भर के नेताओं ने फोन कर उन्हें उनके देश के सबसे बड़े चुनाव पर बधाई दी लेकिन कहा कि वह औपचारिक रूप से जीत की घोषणा होने का इंतज़ार करेंगे. बता दें, इस मुस्लिम बहुल देश में 19 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया. चुनाव में इस बार रिकॉर्ड 2,45,000 उम्मीदवार मैदान में उतरे.
जकार्ताइंडोनेशिया

Recommended For You