अमेरिकन सिंगर लेडी गागा के चोरी हुए डॉग्स मिले, इनाम में रखे थे 3 करोड़ 68 लाख रुपये

Updated : Feb 28, 2021 08:10
|
Editorji News Desk

अमेरिकी सिंगर लेडी गागा के चोरी हुए फ्रेंच बुल डॉग्स मिल गए हैं. लॉस एंजेलस पुलिस ने इसकी जानकारी दी है. पुलिस के मुताबिक एक महिला तकरीबन शाम 6 बजे लेडी गागा के कुत्तों को LAPD के ओलिंपिक कम्युनिटी पुलिस स्टेशन लेकर आई थी. लेडी गागा के रिप्रेजेंटेटिव और डिटेक्टिव, पुलिस स्टेशन गए थे और उन्होंने इसकी पुष्टि की कि वो लेडी गागा के ही डॉग्स थे. कुत्ते उस महिला के पास कैसे पहुंचे और किसने चोरी किए थे, इसे लेकर कोई जानकारी अभी सामने नहीं आई है. दरअसल, दो दिन पहले लेडी गागा के कुत्तों को घूमाने वाले शख्स रायन फिशर को एक शख्स ने शूट किया था और गागा के कुत्तों कोजी और गुस्ताव को चुरा ले गया था. इसके बाद लेडी गागा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी. पोस्ट में गागा ने डॉग्स को सुरक्षित वापस करने वाले को 5 लाख डॉलर  (3,67,98,200 रुपये) ईनाम देने की बात कही थी.

HollywoodDogLady gaga

Recommended For You

editorji | मनोरंजन

Alpha: यशराज फिल्म्स ने आलिया भट्ट का स्पाई यूनिवर्स 'अल्फा' में किया स्वागत, देखिए धमाकेदार Video

editorji | मनोरंजन

Justin Bieber का मुंबई में हुआ जोरदार स्वागत, अनंत-राधिका के संगीत में परफॉर्म करेंगे सिंगर

editorji | मनोरंजन

Salman Khan ने कैटरीना के पति विक्की कौशल पर लुटाया प्यार, डांस की तारीफ कर लिखी ये बात

editorji | मनोरंजन

राजकुमार राव '12th Fail' एक्टर मेधा शंकर संग स्क्रिन करेंगे शेयर, एक्शन थ्रिलर 'मालिक' में आएंगे नजर

editorji | मनोरंजन

Virat Kohli मुंबई में जीत का जश्न मनाने के बाद लंदन हुए रवाना, अनुष्का शर्मा और बच्चों से मिलने को बेताब