अमेरिकी नौसेना (American Navy) का एक युद्धपोत (Warship) बिना इजाजत के भारत (India) के लक्षद्वीप (Lakshadweep) आईलैंड की सीमा में आ पहुंचा. अमेरिकन नेवी की तरफ से जारी किए गए प्रेस नोट में भी इस बात को माना गया है कि ऐसा करने से पहले 'भारत से सहमति' नहीं मांगी गई थी. हद ये है कि अमेरिका ने यहां तक कहा दिया कि हम रूटीन और नियमित फ्रीडम ऑफ नेवीगेशन ऑपरेशन्स करते हैं, जो हम अतीत में भी कर चुके हैं और भविष्य में भी करते रहेंगे. फिलहाल इस अहम मसले पर वॉशिंगटन और नई दिल्ली के बीच बातचीत जारी है.
इससे पहले ताइवान (Taiwan) की खाड़ी से भी अमेरिकी विध्वंसक जहाज गुजरा. जिस पर चीन ने कड़ा ऐतराज जताया. उसने कहा था कि उसके इस कदम से क्षेत्र में अशांति और खतरा उत्पन्न हो सकता है.