अमेरिका में फ्लोरिडा राज्य (Florida) के एक सुपरमार्केट में एक शख्स ने आत्महत्या करने से पहले एक महिला और उसके एक साल के पोते की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी. घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गयी. फिलहाल संदिग्ध और पीड़ितों के बीच किसी संबंध का पता नहीं चला है और न ही इस घटना के पीछे की वजह साफ हुई है.
घटना के बाद से स्थानीय लोग डरे हुए हैं, जांच जारी है. प्रशासन की ओर से सुपरमार्केट को शनिवार तक के लिए बंद कर दिया गया है.