भारत को वेंटिलेटर दान करेगा अमेरिका, ट्रंप बोले- मोदी मेरे अच्छे दोस्त

Updated : May 16, 2020 08:32
|
Editorji News Desk

अमेरिका, भारत को वेंटिलेटर्स दान करेगा. ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी देते हुए यूएस प्रेसीडेंट डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि वो कोरोना के खिलाफ जंग में भारत और पीएम मोदी के साथ खड़े हैं. अपने ट्वीट में ट्रंप ने वैक्सीन के विकास में भी भारत के साथ पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हम साथ मिलकर इस अदृश्य बीमारी को हरा देंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री को अपना अच्छा दोस्त बताया. बता दें कि कुछ दिन पहले भारत ने भी कोरोना के रोकथाम में सहायक मलेरिया दवाओं की खेप अमेरिका को भेजी थी. उधर समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक शुक्रवार को ट्रंप ने अपने एक बयान में इस साल के अंत तक कोरोना के टीके के बाजार में उपलब्ध होने की संभावना जताई है.

डॉनल्ड ट्रंपअमेरिकाभारतVentilator

Recommended For You