दिल्ली में अब नहीं चल पाएगी एंबुलेंस चालकों की मनमानी, सरकार ने तय किए रेट

Updated : May 06, 2021 22:07
|
Editorji News Desk

कोरोना संकट के बीच कई जगहों से खबरें आ रही थीं कि एंबुलेंस ड्राइवर मरीजों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं. ऐसे में दिल्ली सरकार की तरफ से प्राइवेट एंबुलेंस का किराया फिक्स कर दिया गया है. सरकार ने एंबुलेंस सेवा को तीन कैटेगरी में बांटा है और दूरी के हिसाब से किराया तय कर दिया है. पेशेंट ट्रांस्पोर्ट एंबुलेंस के लिए शुरुआती 10 किलोमीटर के लिए 1500 रुपए और उसके बाद हर किलोमीटर के लिए 100 रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है. बेसिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए शुरुआती 10 किलोमीटर के लिए 2000 रुपए और इसके बाद हर किलोमीटर के लिए 100 रुपए दर निर्धारित की गई है. एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के लिए शुरुआती 10 किलोमीटर पर 4000 रुपए देने होंगे और इसके बाद हर किलोमीटर पर 100 रुपए चार्ज लगेगा.

DelhiambulanceAmbulance serviceCOVID-19corona virus

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या