देश के सबसे बड़ा बिजनेस घराना द अंबानी फैमिली (Ambani Family) के घर पर गणेश पूजा (Ganesh Pooja) का भव्य आयोजन किया गया. इस दौरान अंबानी परिवार की बहू बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं.
आयोजन के दौरान नीता अंबानी अपनी होने वाली छोटी बहू राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) के साथ खूब तस्वीरें क्लिक कराती दिखाई दीं. जिससे सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि नीता अंबानी अपनी छोटी बहू को खास तव्वजो दे रही हैं. हालांकि उन्होंने बेटी ईशा के साथ भी खूब तस्वीरें खिंचवाई.
सामने आई तस्वीरों में आप देख सकते हैं कि इस दौरान अंबानी परिवार की महिलाएं एक से एक बेशकीमती हीरो के बने गहनों से सजी दिखाई दे रही हैं.
ये भी पढ़ें: Ganpati Visarjan: सोनू सूद समेत कईं सेलेब्स ने धूमधाम से दी बप्पा को विदाई