Amazon पर Amazon Wow Salary Days सेल चल रही है. इस सेल में अमेरिकन कंपनी Avita का लैपटॉप 17,990 रुपये में खरीदा जा सकता है, जबकि एचपी, डेल और माइक्रोसॉफ्ट के लैपटॉप को 30 फीसदी की छूट के साथ लिस्ट किया गया है. Microsoft Surface लैपटॉप 3 का 13.5 इंच वाला मॉडल 90,990 रुपये में लिस्ट किया गया है जिसकी वास्तविक कीमत 98,999 रुपये है. सेल में DSLR, मिररलेस और प्वाइंट कैमरे को 27,990 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है.