जैस्मिन भसीन (Jasmine Bhasin) और अली गोनी(Aly Goni) अपने दूसरे म्यूजिक वीडियो में एक शादीशुदा जोड़े के रूप में दिखाई देंगे, जिसका टाइटल - 'तू भी सताया जाएगा' है. अली ने हाल ही में सोशल मीडिया पर म्यूजिक वीडियो के सेट से बिहाइंड द सीन्स के फोटो को शेयर किए थे. उसी का पोस्टर भी हाल ही में जारी किया गया था जिसमें पारंपरिक शादी के परिधानों में ये कपल दिखाई दे रहा है.
यह म्यूजिक वीडियो 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे यूट्यूब पर रिलीज़ होने के लिए बिल्कुल तैयार है. कपल ने जयपुर में म्यूजिक वीडियो के लिए शूटिंग की.