'बिग बॉस 14' के घर से बाहर आने के बाद से ही जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) और अली गोनी (Aly Goni) एक के बाद एक म्यूजिक वीडियो में काम कर रहे हैं.
अब अली गोनी ने अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो 'तू भी सताया जाएगा' (Tu Bhi Sataya Jayega) का टीजर फैंस के साथ शेयर किया है. इस टीजर में जैस्मिन भसीन और अली गोनी पति पत्नी के तौर पर नजर आ रहे हैं. इस म्यूजिक वीडियो में दिखाया गया है कि अली गोनी किसी और लड़की के लिए जैस्मिन भसीन को धोखा दे रहे है.
बता दें ये गाना 27 अप्रैल को सुबह 11 बजे यूट्यूब पर रिलीज होगा.