BB 14 के कंटेस्टेंट्स अली गोनी और जैस्मीन भसीन जल्द ही एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. दोनों एक म्यूजिक वीडियो 'तेरा सूट' में साथ दिखाई देंगे. हाल ही में इन्होंने अपने नए प्रोजेक्ट का खुलासा किया था और अब सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को इसकी खबर दी है. टोनी कक्कड़, अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसमें दोनों के साथ टोनी कक्कड़ भी नजर आ रहे हैं. पोस्ट से जाहिर है कि इस म्यूजिक वीडियो को टोनी कक्कड़ आवाज देने वाले हैं. यह वीडियो 8 मार्च को रिलीज होगा.