साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) की फिल्म 'पुष्पा' (Pushpa) टीजर रिलीज कर दिया गया है. अल्लू अर्जुन के जन्मदिन से ठीक एक दिन पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया है. टीजर में अल्लू अर्जुन के किरदार को हाथों में हथकड़ी लगे जंगल में भागते हुए दिखाया गया है. टीजर में अल्लू अर्जुन फुल एक्शन में नजर आ रहे हैं. ये फिल्म 13 अगस्त को रिलीज होने वाली है. फिल्म तेलुगू , तमिल, हिंदी, कन्नड़ा और मलयालम भाषाओं में रिलीज की जाएगी.