वेबसीरीज 'मिर्ज़ापुर' के मेकर्स पर मिर्ज़ापुर की गलत छवि दिखाने को लेकर एक एफआईआर दर्ज की गई थी. 17 जनवरी को हुई शिकायत के खिलाफ मेकर्स ने इलाहबाद हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने मेकर्स को गिरफ्तारी से राहत दे दी है. बता दें सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा के एक वकील द्वारा दायर याचिका पर एक नोटिस जारी किया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि शो 'मिर्ज़ापुर' शहर की छवि को खराब कर रहा है. अमेज़न प्राइम वीडियो को भी नोटिस जारी किया गया था.