कोरोना से तबाही के सारे रिकॉर्ड टूटे: 24 घंटे में आए 2.95 लाख नए केस, 2020 की मौत

Updated : Apr 21, 2021 06:58
|
Editorji News Desk

देश में कोरोना वायरस (Corona virus) ने तबाही के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. वेबसाइट वर्ल्डोमीटर (Website worldometer) के मुताबिक पहली बार देश में 24 घंटे में करीब 2 लाख 94 हजार 115 नए केस आए हैं जबकि 2020 मरीजों की सांसें कोरोना ने थाम ली हैं. महामारी के शुरू होने के बाद से लेकर नए केसों और 24 घंटे में मौतों का ये सबसे बड़ा आंकड़ा (Largest figure) है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक देश में एक्टिव मरीजों (Active patients) की संख्या भी 21 लाख 50 हजार के पार पहुंच गई है जो स्थिति और खतरनाक बनाती है.
देश में अब कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 56 लाख 9 हजार तो मरने वालों की संख्या बढ़कर 1 लाख 82 हजार 570 हो गई है. कोरोना से रिकवरी रेट भी घटकर 85% रह गई है. आंकड़े बताते हैं कि 77 फीसदी मौतें केवल आठ राज्यों में हुई हैं. जिनमें महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, पंजाब और मध्यप्रदेश शामिल हैं.

Corona Secondwavecorona in indiacoronavirus in india

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?