देश में कोरोना संक्रमण (Corona infection) ने अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. बुधवार को आए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) के आंकड़ों के मुताबिक 24 घंटे में देश में 1 लाख 15 हजार 736 नए केस आए और 630 लोगों की मौत हो गई. महामारी शुरू होने के बाद से नए केसों . का ये सबसे बड़ा आंकड़ा है. खास बात ये है कि बुधवार को दुनिया में सबसे ज्यादा केस (Highest case in the world) भारत में आए हैं.
चिंता की बात ये है कि देश में इस वक्त कोरोना के एक्टिव मरीजों (Active patients) की संख्या बढ़कर 8 लाख 43 हजार 473 हो गई है, जोकि कुल मामलों का 6.59 फीसदी है. परेशान करने वाली बात ये भी है कि देश में रिकवरी रेट में गिरावट देखने को मिल रही है यह 92.11 फीसदी पर आ गया है और डेथ रेट 1.30 फीसदी पर पहुंच गया है. बहरहाल देश में कुल कोरोना केस 1 करोड़ 28 लाख 1 हजार 785 हो गए हैं. मरने वालों की संख्या भी बढ़कर एक लाख 66 हजार 177 हो गई है. अब तक देश में 8 करोड़ 70 लाख 77 हजार 474 लोगों का वैक्सीनेशन हो चुका है.