आम आदमी पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा अयोग्य घोषित हो गई हैं. दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने अलका को अयोग्य करार दिया है. आप' विधायक सौरभ भारद्वाज की शिकायत पर विधानसभा अध्यक्ष ने यह फैसला लिया. दरअसल चांदनी चौक से आप की विधायक रहीं अलका हाल ही में कांग्रेस में शामिल हो गई थीं, जिसके बाद सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने अलका को अयोग्य घोषित करने की याचिका दाखिल की थी.