अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मौजूदा हालातों को देखते हुए सर्दी की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं. पहले 6 जनवरी को यूनिवर्सिटी खुलने वाली थी. एएमयू के पीआरओ सलीम पीरजादा ने कहा कि मौजूदा हालातों पर मीटिंग करने के बाद फैसला लिया गया है कि यूनिवर्सिटी की सर्दी की छुट्टियां बढ़ाई जाएंगी और कई चरणों में यूनिवर्सिटी को छात्रों के लिए खोला जाएगा. रविवार को जेएनयू में हुई हिंसा के बाद भी अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में देर रात कैंडल मार्च और तिरंगा रैली निकाली गई थी. बता दें कि नागरिकता कानून के विरोध प्रदर्शन के चलते 15 दिसंबर से यूनिवर्सिटी में छुट्टियों का ऐलान किया गया था.