बॉलीवुड एक्टर अली फज़ल (Ali Fazal) और एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की शादी की प्लानिंग काफी समय से चल रही हैं लेकिन किसी न किसी कारणवश शादी टल रही है. अब अली फज़ल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की है. जिस पर फैंस और दोस्त उन्हें शादी की बधाई देने लगे.
अली फज़ल ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है. इसमें एक महिला के हाथ में मेहंदी लगी है और उसके हाथों में फूल हैं. अली फज़ल ने तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा, 'मोहब्बत, डूडल मेहंदी के साथ.' हालांकि फोटो में किसी का चेहरा नहीं दिख रहा है.