अगर आप बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) से एक्टिंग सीखना चाहते हैं तो आपको जल्द ही ये सुनहरा मौका मिलेगा. इसकी जानकारी खुद अक्षय कुमार ने दी है. उन्होंने ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो (Akshay Kumar Video) शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बताया है कि वह लोगों को ऐक्टिंग सिखाने वाले हैं.
वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'जब मैं एक सपने देखने वाला ऐक्टर था, तो हमें औपचारिक रूप से सीखने का अवसर कभी नहीं मिला. वक्त बदल गया है. अब आप मेरी प्रोफेशनल मास्टर क्लास में भाग ले सकते हैं और कुछ सफलता और नुकसान के साथ मेरी 30 साल की जर्नी से कुछ सीख सकते हैं.'
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय 'सूर्यवंशी', 'पृथ्वीराज', 'बेल बॉटम', 'राम सेतु', 'बच्चन पांडे' और 'रक्षाबंधन' जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं.