रंजीत तिवारी की टेनटेटिव टाइटल 'मिशन सिंड्रेला' (Mission Cindrella) के शूट के लिए अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इंग्लैंड जाएंगे. वहां की राजधानी लंडन में वो 25 अगस्त से शूट शुरू करेंगे. दिलचस्प बात यह है कि इसके लिए फिल्म के डायरेक्टर वहां पर शिमला (Shimla) क्रिएट करवा रहे हैं. इससे पहले रंजीत तिवारी की ही फिल्म 'बेल बॉटम' के लिए पिछले साल उन्होंने चंडीगढ़ को ग्लासगो में क्रिएट करवाया था.
बता दें फिल्म 'मिशन सिंड्रेला' तमिल सुपरहिट फिल्म 'रत्सासन' की हिंदी रीमेक है. यह एक क्राइम थ्रिलर जॉनर की फिल्म है. फिल्म में हीरो बाल तस्करी करने वाले सिंडिकेट का भंडाफोड़ करता है.
ये भी पढ़ें: Emraan Hashmi की बॉडी देख फैंस हुए हैरान, एक्टर ने की सलमान से भिड़ने की तैयारी