बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की मां अरुणा भाटिया इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं. अरुणा भाटिया की हालत इस वक्त गंभीर बताई जा रही है. खबरों की माने तो अरुणा मुंबई के हीरानंदानी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं. सोमवार को अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी लंदन से शूटिंग बीच में ही छोड़ वापस मुंबई लौटे थे.
वहीं अब सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने (Akshay Kumar) अपने फैंस से मां के लिए दुआएं करने के लिए कहा है. अक्षय ने पोसेट शेयर कर लिखा- मेरी मां की तबीयत के लिए आपकी चिंताओ को देखकर मेरे पास शब्द नहीं हैं. यह समय मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत मुश्किल है. आप सभी की दुआएं हमारी मदद करेंगी.
ये भी पढ़ें: Alia Bhatt ने पूरी की फिल्म 'डार्लिंग्स' की शूटिंग, शेयर किया BTS वीडियो