अक्षय कुमार की फिल्म 'गुड न्यूज' को एक साल पूरा हो गया है. इस मौके पर फिल्म से जुड़ा एक वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने इंस्टा पर लिखा, 'अगर मैं इस बात का जिक्र करूं कि यह साल कैसा गुजरा, तो वह बिल्कुल ऐसा होगा. कुछ उतार-चढ़ाव के साथ अलग-अलग रूप लेता हुआ, लेकिन आखिरकार हम खुद को संभालने में कामयाब रहे. उम्मीद करता हूं कि अगले साल आपके लिए खूब सारी गुड न्यूज लेकर आए.