बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपनी नई फिल्म 'रामसेतु' की शूटिंग के लिए पूरी स्टार कास्ट के साथ अयोध्या पहुंचे हुए हैं. इस बीच अक्षय ने यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ से मुलाकात की. इससे पहले अक्षय ने फिल्म के मुहूर्त की फोटो शेयर की. सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- 'आज श्री अयोध्या जी में फ़िल्म 'रामसेतु' के शुभारंभ पर भगवान श्री राम का आशीर्वाद प्राप्त हुआ, जय श्री राम!' डायरेक्टर अभिषेक शर्मा की इस फिल्म में अक्षय के साथ नुसरत भरूचा (Nushhratt Bharuccha) और जैकलीन फर्नांडिस (jacqueline fernandez) भी नजर आने वाली हैं.