अभिनेता अक्षय कुमार ने YouTuber राशिद सिद्दीकी के खिलाफ 500 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है. राशिद पर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अक्षय का नाम घसीटने का आरोप है.
मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक सिद्दीकी ने अपने YouTube वीडियो में आरोप लगाया था कि अक्षय ने रिया चक्रवर्ती को कनाडा भागने में मदद की. बता दें कि अफवाह फैलाने के आरोप में राशिद को मुंबई पुलिस गिरफ्तार भी कर चुकी है.