बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने निर्माता-निर्देशक साजिद नाडियाडवाला के नए प्रोजेक्ट के लिए अहान शेट्टी (Ahan Shetty) के साथ काम करने की खबरों को फेक न्यूज बताया है. 'मिशन मंगल' अभिनेता ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए इस खबर को खारिज किया. एक्टर ने आउटलेट की उस स्टोरी को रीट्वीट किया.
अभिनेता ने ट्विटर पर आर्टिकल के लिंक को रिट्वीट करते हुए लिखा, '10/10 फेक न्यूज स्केल पर! मैं अपना खुद का एक फेक न्यूज बस्टिंग बिजनेस कैसे शुरू कंरू?' बता दें कि आर्टिकल में दावा किया गया था कि अभिनेता अपनी फिल्म बच्चन पांडे के बाद साजिद नाडियाडवाला के साथ अपनी अगली फिल्म के लिए तैयार हैं और इस फिल्म में सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी नजर आएगे.
वर्कफ्रंट की बात करें तो अक्षय कुमार 'राम सेतु', 'हाउसफुल 5' (Housefull 5) , 'अतरंगी रे'('Atrangi Re) , 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) और 'सूर्यवंशी' सहित कई रोमांचक फिल्में नजर आने वाले है.