अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने संस्कार भारती कैपेंन 'पीर पराई जाने रे' के तहत उन कलाकारों की मदद की है जिनकी जिंदगी कोरोना वायरस महामारी से प्रभावित हुई है. एक्टर ने 50 लाख रुपये (Donate 50 lakh rupees) का दान दिया है. उन्होंने एक वीडियो मेसेज रिकॉर्ड कर लोगों से अपील की है कि वे भी इस मुश्किल समय में जरूरतमंदों की मदद करें.
अक्षय ने वीडियो में कहा, 'कोरोना महामारी ने कलाकारों के सामने आर्थिक मुश्किलें खड़ी कर दी हैं और उनके पास पिछले दो साल से काम नहीं है. जरूरत पड़ने पर आर्टिस्ट हमेशा देश के लिए खड़ा होता है और मुझे विश्वास है कि इस कठिन परिस्थिति में हमारे लोग आगे आएंगे और कलाकारों की मदद करेंगे.'
बता दें, साल 2020 में अक्षय ने पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपये का योगदान दिया था। यही नहीं, इस साल की शुरुआत में अक्षय ओर उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना ने लोगों को 100 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स डोनेट किए थे.
ये भी पढ़ें: कार्तिक आर्यन की नई फिल्म का ऐलान, Captain India में आएंगे नजर