बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'बेल बॉटम' (Bell Bottom) को लेकर सुर्खियों में हैं. हाल ही में उन्होंने शूटिंग के सेट से एक BTS वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वो काफी मेहनत करते नजर आ रहे हैं. उनकी मेहनत करने की स्पीड उस वक्त और तेज हो जाती है जब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) शूटिंग सेट पर उनसे मिलने आती हैं.
अक्षय कहते हैं कि, मैं शादी के 20 साल बाद भी उन्हें इम्प्रेस करने का कोई मौका नहीं छोड़ता. सौभाग्य से मेरी पत्नी हर चीज़ नोटिस करती हैं, इसलिए कुछ भी बेकार नहीं जाता.
वहीं अक्षय के इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए ट्विंकल ने जवाब में लिखा- हा हा हा, हकीकत ये है कि जब अक्षय बिल्डिंग और प्लेन से छलांग लगाते हैं तो मैं अब भी डर जाती हूं, लेकिन फैक्ट ये भी है कि वो अब भी मुझे अपने सारे स्टंट्स से इम्प्रेस करते रहते हैं.
ये भी पढ़ें : Jamie Lever ने उतारी राखी सावंत की नकल, वीडियो देख कर फैंस की छूटी हंसी