कोरोना काल में सेलेब्रेटीज अनोखे तरीके से जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं...नया मामला कोरियॉग्राफर गणेश आचार्य (Ganesh Acharya) का है...दरअसल, उन्होंने अपने बर्थ-डे पर अक्षय कुमार से अनोखा गिफ्ट मांगा..अक्षय के पूछने पर उन्होंने कहा था- 3600 डांसर्स का महीनेभर का राशन दे दें...दरियादिल अक्षय इसके लिए तुरंत तैयार हो गए...
ये सभी डांसर्स गणेश आचार्य के फाउंडेशन में रजिस्टर्ड हैं. एक डांसर के मुताबिक, उन्हें दो विकल्प दिए गए हैं, या तो वे अपने खातों में महीने भर की रकम ले सकते थे या चार लोगों के परिवार के लिए जरूरत का राशन ले सकते थे.
बता दें महाराष्ट्र में सिनेमा बॉडीज ने अगले महीने से राज्य में शूटिंग शुरू करने की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के ऑफिस से संपर्क किया है. गणेश आचार्य ने कहा, 'हम लोगों ने किसी भी प्रोटोकॉल को तोड़े बिना अपने गानों के लिए लगातार रिहर्सल की है. डांस ट्रूप्स धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.' टीम कुछ ही समय में तैयार हो जाएगी.'